रविवार, 21 नवंबर 2010

कन्या राशि के कार्य

कन्या राशि का आस्तित्व सेवा वाले भावों से लिया जाता है और जिसका नाम भी कन्या राशि से शुरु होता है वह सेवा के किसी न किसी कार्य से जुडा होता है। कन्या राशि का प्रभाव एक प्रकार से कर्जा दुश्मनी बीमारी इन तीन कारणॊं वृहद रूप में परिभाषित करता है। इस राशि के अन्दर जो भावना सांसारिक रूप से सामने आती है वे इस प्रकार से है,सार्वजनिक रूप से लोग जब भी किसी खानपान से सम्बन्धित कारकों का फ़ायदा लेना चाहते है तो उन्हे कन्या राशि वालों का ख्याल ही बहुत अच्छी तरह से आता है,जब किसी सार्वजनिक कार्य के लिये कोई उपयुक्त व्यक्ति की तलाश होती है तो कन्या राशि सबसे बेहतर राशि है,स्वास्थ्य सम्बन्धी देखभाल के लिये कन्या राशि की उपयोगिता है,सशस्त्र सेवाओं में भी कन्या राशि वाले व्यक्ति काफ़ी उपयोगी माने गये है और हालत को देखकर कार्यवाही करने के लिये अपने को आगे रखते पाये गये है,श्रम सम्बन्धी चाहे जैसे कार्य हों जो शारीरिक और दिमागी श्रमों से सम्बन्ध रखते है कन्या राशिकी उपयोगिता आराम से पहिचानी जा सकती है.कही भी मरीज की देखभाल हो या घर परिवार में किसी अंगहीन व्यक्ति की सेवा वाला कार्य हो,किसी असहाय की पालना हो या किसी सामाजिक संस्था में किसी बडे कार्य जो अक्समात सहायता के लिये जाने जाते हों वहां भी कन्या राशि अपने करतब को दिखाने के लिये सामने मानी जाती है। किराया लेने या देने वाली बातो किराये से कोई कार्य करवाने या किराये से करने वाली बात कन्या राशि इन कार्यों में बेहतर सफ़लता की तरफ़ आगे पडती है,जब किसी दवाई की दुकान पर काम करने के लिये कर्मचारी की आवश्यकता हो या दवाई की दुकान पर नौकरी करने की आवश्यकता हो वहां भी कन्या राशि का मूल्य बहुत बढ जाता है,कोई भी प्रयोगशाला हो और उसके लिये अटेन्डेन्ट रखने की बात हो या प्रयोगशाला वाले अन्य कार्य हो कन्या राशि अपना आस्तित्व दिखाने से पीछे नही रहती है। किसी होटल में वेटर का कार्य हो तो जो कन्या राशि के लोग है वे इस कार्य को करने के लिये उत्तम माने जाते है,दांतों की चिकित्सा में कन्या राशि वाले लोग जितने सफ़ल होते है उतने किसी अन्य राशि के नही माने जाते है,वे बडी सावधानी से दंत पीडा को हरने का कार्य करते है और वृश्चिक राशि वाले की तरह केवल उखाडकर पीडा दूर करने के फ़ेबर में नही रहते है। जब किसी से खाना और दैनिक आहार विहार के बारे में राय लेनी हो तो केवल कन्या राशि वाले ही इस काम को आसानी से कर भी सकते है और आपकी इस समस्या को सुलझा भी सकते है। भोजन को कैसे गुणवत्ता में लाया जा सकता है,भोजन अगर फ़ालतू बच गया है उसके लिये क्या करना है जो वह भोजन उपयोगी बन जाये और फ़ालतू में बेकार होकर कचडे में नही जाये इसके लिये भी कन्या राशि वाला व्यक्ति अपने सुझाव को बहुत ही उत्तम तरीके से देगा। पालतू जानवरों को शिक्षा देने के लिये अगर कन्या राशि वाले व्यक्ति अपनी औकात को समझें तो वह बडे आराम से पालतू जानवरों को कार्य करने वाले जानवर के रूप में बना सकते है। आग बुझाने के कार्यों को और आग से सम्बन्धित ज्ञान को कन्या राशि वाले लोग बडी आसानी से समझ सकते है। पुलिस के कार्य भी कन्या राशि के लिये उत्तम फ़लदायक होते है,और पुलिस में भी कन्या राशि का व्यक्ति कार्य कर रहा है तो अपनी सेवा की भावना से अपने को आगे बढाता चला जायेगा,वह किसी भी अफ़सर के नीचे रहकर कार्य कर सकता है और अपनी वाहवाही से आगे से आगे बढता चला जायेगा वैसे भी पुलिस शब्द कन्या राशि शब्द है,कन्या राशि वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने और दुबारा से अपने को बसाने में बहुत ही सक्षम होते है अन्य राशि वाले एक बार किसी अन्जान स्थान पर जाकर बसने में हिचकिचायेंगे भी लेकिन कन्या राशि वाले व्यक्ति अपने को कहीं भी एडजस्ट कर सकते है। कन्या राशि वाले अगर पालतू जानवरों की दुकान कर ले और पालतू जानवरों से सम्बन्धित भोजन दवाइयां आदि बेचने का कार्य कर लें तो भी वे बडी आदमी बहुत ही जल्दी बन सकते है। जिन स्थानों में असहाय लोगों की सेवा की जाती है जो लोग अपने को बेसहारा मान कर बैठे होते है उन लोगों के लिये भी कन्या राशि वाले लोग बहुत ही आराम से कार्य करने के लिये माने जाते है और उनसे असहाय लोग खुश भी रहते है। अक्सर कन्या राशि वाले लोग साफ़ सफ़ाई और देखरेख के काम मे भी अपनी योग्यता का अच्छा परिचय दे सकते है,जहां भी सेवा भावना का काम होता है वहां अपना कार्य आसानी से दे सकते है। अक्सर इस राशि वाले बैंक और जमा धन की सुरक्षा वाले कार्यों को बहुत ही अच्छी तरह से कर सकते है,तथा अपने व्यवहार से अच्छे से अच्छे ग्राहकों की भीड अपनी बैंक में इकट्ठी करने की योग्यता रखते है। जो लोग फोन से परामर्श देने का काम करते है और फ़ोन से अपनी सेवाओं को देते है उनके लिये भी कन्या राशि वाले व्यक्ति बहुत ही अच्छा कार्य कर सकते है। अक्सर कन्या राशि वाले लोग श्रम संगठनों को भी इकट्ठा करने और उनसे श्रमिकों के लिये उत्थान करने वाले कामों को कर सकते है। नगरपालिका वाले कार्यों और गलियों की साफ़ सफ़ाई जमा पानी को निकालने के कार्य बीमारियों से बचाने के लिये किये जाने वाले कार्य भी इस राशि के लोग आसानी से कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें